डीएम ने कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया का किया औचक निरीक्षण
जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कम्पोजिट कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने मध्यान्ह भोजन के तहत मिलने वाले खाने के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये निर्देशित किया कि बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जाय। विद्यालय में साफ—सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। साथ ही नैट परीक्षा में अधिक से अधिक बच्चों उपस्थिति सुनिश्चित कराने और बेहतर ढंग से कार्य क परीक्षा को सम्पन्न कराने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल को दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि कि आयोग की तरफ से 23—24 नवंबर को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गयी है। इस तिथि पर सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक संख्या में नये मतदाताओं को वोटर कार्ड बनाया जाय।
साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि इन विशेष तिथियां को समस्त जनपदवासी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करा लें। महिला मतदाताओं से विशेष अपील किया जो एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रही हैं। इसके अलावा जिन महिला मतदाताओं ने 18 वर्ष पूर्ण कर ली हैं, उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं, उन्हें अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करने की अपील की है।

No comments

Post a Comment

Home