नहर का कुलावा बन्द करने गये वृद्ध की गिरने से हुई मौत

नहर का कुलावा बन्द करने गये वृद्ध की गिरने से हुई मौत
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की शुक्रवार को नहर में गिरने से मौत हो गयी। वे कुलावा बन्द करते समय नहर में गिर गये थे। गघटना के काफी देर बाद राहगीर के जरिये परिजनों को जानकारी हुई। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रविन्द्र सिंह नहर से खेत की सिंचाई कर रहे थे। सिंचाई के बाद वे नहर का कुलावा बन्द करने गये। वहां वे फिसलकर नहर में गिर गये। वहां गिरकर वे अचेतावस्था में पड़े थे। उसी समय किसी राहगीर की नजर उन पर पड़ी। उसने अन्य राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला। उसके बाद रविन्द्र के परिवार के लोगों को पता चला तो वे भी मौके ओर आ गये। उसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के इच्छा से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक पुत्र व तीन पुत्रियां है। सभी की शादी हो चुकी है।

No comments

Post a Comment

Home