अनियंत्रित कार गहरे खंदक में गिरी, चालक घायल

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भाऊपुर पुलिया के पास नीलगाय को बचाने में कार अनियंत्रित होकर गहरे खाई में चली गयी जिसमें चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भोर में सुजानगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत खेमपुर गांव निवासी शैलेश यादव पुत्र राघोराम यादव अपनी बहन के यहां बरईपार कार से गये थे। वहां से घर वापस आते समय जब तेजी बजार थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव के पुलिया पर पहुंचे थे कि अचानक नीलगाय सामने आ गये। नीलगाय को बचाने में कार अनियंत्रित होकर गहरे खाई में चली गयी जिसके चलते कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी एवं चालक शैलेश यादव घायल हो गये जिनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

No comments

Post a Comment

Home