बैंक पास बुक की छाया प्रति के साथ दावा प्रस्तुत करें: कोषाधिकारी

बैंक पास बुक की छाया प्रति के साथ दावा प्रस्तुत करें: कोषाधिकारी
जौनपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जनपद के समस्त वक्फ बोर्ड के प्रबन्धकों को अवगत कराया कि सम्बन्धित वक्फ के रख-रखाव हेतु कोषागार को एन्यूटी मद में बजट हो चुका है। कृपया समस्त सम्बन्धित कोषागार में अपने बैंक पास बुक की छाया प्रति के साथ उपस्थित होकर अपना दावा प्रस्तुत करें जिससे वक्फ से सम्बन्धित दावे का भुगतान किया जा सके। यह भुगतान उन्हीं से सम्बन्धित है जिन्हें एन्यूटी रोल प्राप्त हुये हैं।

No comments

Post a Comment

Home