एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर के बच्चों ने लहराया परचम

एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर के बच्चों ने लहराया परचम
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सीबीएसई क्लस्टर 5 द्वारा समीपवर्ती जनपद वाराणसी में आयोजित अन्डर-14 खो-खो प्रतियोगिता में एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर के बच्चों ने परचम लहरा दिया। बताया गया कि स्कूल के बच्चों ने वाराणसी के हैपी माडल स्कूल में आयोजित अन्डर-14 खो-खो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने बच्चों को बधाई देते हुये उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी बच्चों को उनके योगदान के लिये बधाई दिया। बताया गया कि टीम कोच रोमी यादव, टीम मैनेजर श्रवण मौर्या, सहायक कोच ऋषभ जायसवाल के निर्देशन में यह प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ।

No comments

Post a Comment

Home