सैनिक बन्धुओं की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

सैनिक बन्धुओं की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान की अध्यक्षता में सैनिक कल्याण बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सैनिक बन्धुओं की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने लेफ्टिनेंट कर्नल को निर्देशित किया कि सैनिक बन्धुओं को कार्यालय में बैठने, पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाय। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सैनिक बन्धुओं के लाइसेंसी हथियार के नवीनीकरण, वरासत के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक दिनेश यादव सहित तमाम अधिकारी, सैनिक आदि उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home