माध्यमिक प्रवक्ताओ का पांच दिवसीय समेकित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

माध्यमिक प्रवक्ताओ का पांच दिवसीय समेकित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 
जौनपुर: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं राजकीय जिला पुस्तकालय, जौनपुर में उपचारात्मक शिक्षण एवं अन्य बिंदुओं पर राजकीय तथा सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के भौतिक विज्ञान/ रसायन विज्ञान/ जीव विज्ञान विषय के प्रवक्ताओ का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 07 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित किया गया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह तथा राजेश कुमार, जिला समन्वयक डॉ राजन सिंह तथा मास्टर ट्रेनरों ने पांचवें दिवस प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए प्रशिक्षण का समापन किया। भौतिक विज्ञान विषय में मास्टर ट्रेनर डायट प्रवक्ता नीरजमणी त्रिपाठी, शिक्षक नेहा श्रीवास्तव एवं विजयकांत सिंह तथा रसायन विज्ञान विषय में डायट प्रवक्ता अश्वनी कुमार पांडेय शिक्षक प्रभा पांडे एवं आदर्श वर्मा तथा जीव विज्ञान विषय में डायट प्रवक्ता अमित यादव ,शिक्षक रश्मि सिंह एवं अनीता रत्ना ने प्रशिक्षण प्रदान किया। उक्त प्रशिक्षण मे कक्षा 11 एवं 12 के विधार्थियो के सर्वांगीण विकास हेतु उपचारात्मक शिक्षा , एन.सी.एफ., अनुभवात्मक शिक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, डिजिटल लाइब्रेरी, मूल्यबोध एवं नैतिकता जैसे आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विभिन्न रचनात्मक क्रियाकलापों द्वारा प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया तथा प्रशिक्षण में अपने विचारों को साझा किया । डॉ उदय, डॉ अमरनाथ, डॉ विमल ,डॉ अमित तथा डॉ सुजीत तथा अन्य प्रवक्ताओं ने विद्यालय में कर रहे नवाचारों के बारे में सभी शिक्षकों को बताया। जिला समन्वयक डॉ राजन सिंह ने सभी प्रतिभागियों से प्राप्त किए गए प्रशिक्षण को अपने शिक्षण में उपयोग करते हुए विद्यालय में बच्चों का चिन्हांकन करके उपचारात्मक शिक्षण का क्रियान्वयन करेंगे ।सह जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने सभी शिक्षको से इंस्पायर अवार्ड में प्रति विद्यालय पांच छात्रों का नामांकन करने हेतु निर्देशित किया ।

No comments

Post a Comment

Home