भजन—कीर्तन के साथ धूमधाम से मनाया गया पर्व

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के नासही मोहल्ले में टैक्सी स्टैण्ड के पास स्थित श्री शिव मंदिर पर पूर्व वर्षों की भांति नागपंचमी पर श्रीमद् हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड पाठ तथा भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। सुबह शिव मंदिर पर जलाभिषेक व पूजा पाठ का कार्यक्रम हुआ जिसके बाद रात्रि 8 बजे से मंदिर जीर्णोधारक प्रेमचन्द प्रजापति ने श्रीमद् हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया जिसका समापन प्रातः 5 बजे बजरंग बली एवं भगवान शिव की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में गायक विवेक मिश्र वरदान ने एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत करके जलवा बिखेर दिया। क्षेत्रीय कीर्तनकार शिव प्रकाश मास्टर, प्रेमचन्द बेनवंशी, राजेन्द्र साहू, ज्ञान प्रकाश साहू, सुनील राजभर, कमलेश कुमार, ट्वींकल आदि ने भगवान शिव की लीलाओं पर आधारित भजन पेश करके उपस्थित लोगों को मंत्र—मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आये कीर्तनकारों एवं भक्तों का स्वागत प्रेमचन्द प्रजापति ने किया। वहीं प्रेमचन्द जी के पुत्र पत्रकार बृजनन्दन स्वरूप ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डा. राधेश्याम प्रजापति, बद्री नारायण श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, प्रकाश रंजन श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, विजय कुमार, तेज बहादुर गिरी, फुलारे राम, फिरतू प्रजापति, अनुपम गिरी, अशोक चौरसिया, मनीष साहू, सुभाष चन्द्र गुप्ता, सुरेश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home