वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में स्थित एकलव्य स्टेडियम में खेल विभाग एवं जिला प्रशासन जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में आज खेले गये मैचों का विवरण निम्नवत है- पहला मैच आजमगढ़ व देवीपाण्टन मण्डल गोण्डा के मध्य खेला गया जिसमें आजमगढ़ ने एकतरफा मुकाबले में देवीपाटन की टीम को 13-0 से पराजित किया। आजमगढ़ की टीम की ओर से सोनम ने 05 गोल, आकांक्षा ने 04 गोल, सलोनी ने 03 गोल एवं ऐश्वर्या ने 01 गोल कर अपनी टीम के जीत के अन्तर को और बढ़ा दिया। दूसरा मैच प्रयागराज व अलीगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें प्रयागराज की टीम 5-0 से विजेता हुई। प्रयागराज की टीम से विनीता ने 04 गोल तथा जेसिका ने 01 गोल मारकर अपनी टीम की बढ़त को बरकार रखा। अगला मैच लखनऊ व सहारनपुर के मध्य खेला गया जिसमें लखनऊ की टीम 11-0 से विजेता हुई। लखनऊ की टीम से प्रियंका ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 07 गोल, श्यामा व एकता ने 02-02 गोल किया। इसके बाद का मैच वाराणसी व कानपुर के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी की टीम ने 11-0 से कानपुर की टीम को धोकर रख दिया। वाराणसी की टीम से महक ने 05 गोल, सानिया व अर्चना 02-02 गोल व आरती कुमारी व शारदा ने 01-01 गोल किया। प्रतियोगिता का अगला मैच आगरा व बरेली के मध्य खेला गया जिसमें आगरा की टीम 1-0 से विजेता हुई। आगरा की टीम से एकमात्र गोल महक ने किया व अन्त तक यही स्कोर बना रहा।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शालिनी यादव, खुशबू पटेल, कविता पटेल, सान्या सलीम, निशिता, राजकुमारी दिवाकर, माधुरी देवी, अजय कुमार यादव, धीरज कुमार, हाजी मुनव्वर अली, रजाउल्लाह अंसारी एवं राष्ट्रीय निर्णायक देबुजीत सिंह यादव उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी श्री चन्दन सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।
No comments
Post a Comment