पीड़ित का दर्द सुन सख्त हुये एडीजी, बोले— फर्जी मुकदमे होंगे खारिज

पीड़ित का दर्द सुन सख्त हुये एडीजी, बोले— फर्जी मुकदमे होंगे खारिज
एसपी से कहा— खिड़की का प्रकरण सिविल से सम्बन्धित है तो पुलिस क्यों बन रही पार्टी?
थानाध्यक्ष ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के नाम का भय दिखाकर धरौरा में जबरन बन्द करवा दिया था खिड़की
जौनपुर। जनपद के केराकत थानाांतर्गत पड़ने वाले धरौरा गांव में बीते 16 अगस्त को केराकत थानाध्यक्ष संजय सिंह ने गांव में भारी महिला व पुरुष बल के साथ पहुंचकर पीड़ित विजेंद्र दुबे की जबरन खिड़की को बंद करवा दिया था। केराकत पुलिस के इस अनुचित कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने बंद खिड़की को भी ढहा दिया था। इतना ही नहीं, पुलिस ने पीड़ित सहित गांव के छः निर्दोष लोगों के विरुद्ध भी विपक्षी के भाई संजय दुबे से फर्जी तहरीर लेकर छः लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर पीड़ित को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। मंगलवार को पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के नेतृत्व में सैकड़ों पत्रकार एडीजी जोन कार्यालय पर पहुंचकर एडीजी पियूष मोर्डिया से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपते हुये कार्रवाई की मांग किया। एडीजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से पुलिस अधीक्षक जौनपुर डा. अजयपाल शर्मा को दूरभाष से कहा कि बीते 5 अगस्त एवं 16 अगस्त को पीड़ित तथा उनके संबंधितों के ऊपर जो फर्जी मुकदमे दर्ज हुए हैं, उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करें। एडीजी जोन ने थानाध्यक्ष केराकत को फटकार लगाते हुए कहा कि खिड़की का मामला सिविल कोर्ट से संबंधित है तो इस मामले में पुलिस का कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। एडीजी ने थानाध्यक्ष को साफ शब्दों में कहा कि दो दिन के अंदर फर्जी मुकदमे हर हाल में खारिज होनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित बिजेंद्र को भी आश्वस्त किया कि पुलिस गलत तरीके से प्रताड़ित करती है तो उसकी जानकारी मुझे तत्काल दें। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री पाठक के साथ प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह, संतोष पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, आकाश यादव, पवन पांडेय, आफताब आलम, डीपी तिवारी, नीतीश वर्मा, प्रवीण चौबे, मो. हाशिम, नवीन प्रधान, अखिलेश सिंह, विवेक सिंह राजपूत, निलय विश्वास, संतोष पांडेय, सुधीर उपाध्याय, जय किशन सोनकर, अमित दुबे, ऋषिकेश पांडेय, आनंद चौबे, अनीश मिश्रा, देविन पाठक, रामलखन, प्रवीण पाठक, राम आधार, देवेंद्र दुबे, आशीष कुमार, सुशील कुमार, राजेश सिंह, कुलदीप सिंह, शशांक सिंह, अवनीश दुबे, अरविंद पटेल, अंकित श्रीवस्ता, अमित श्रीवास्तव, रामाश्रय मिश्र,
नीरज सिंह, बृजेश ओझा, मनोज प्रजापति, राजेश सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, रामबाबू यादव, आशीष चौबे, पीयूष चौबे, दिलीप दक्ष, अरुण मिश्र, तनवीर अहमद, अभिषेक पांडेय, आशुतोष तिवारी, शाहनवाज खान, विकास गुप्ता, अजीत सिंह, संतोष पांडेय, आनंद तिवारी, गौतम सोनकर, ओम प्रकाश चौबे, ओम प्रकाश चौधरी, विवेक यादव, दिनेश यादव, विशाल कुमार, वीरेंद्र पटेल, मधुकर मिश्र, अमित यादव, लवकेश पांडेय, मंसूर आलम सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home