टी.बी.मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत किया पोषण पोटली वितरण

टी.बी.मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत किया पोषण पोटली वितरण
जौनपुर-आज दिनाँक 24-8-2024 को प्रधानमंत्री टी.बी.मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत डीटीसी टी.बी.यूनिट के गोद लिए गए कुल 10 टी.बी.मरीजों को श्रीमती अंजू पाठक अध्यक्ष, राज एजुकेशनल सोसाइटी जौनपुर द्वारा जिला क्षय रोग अधिकारी महोदय जौनपुर की उपस्थिति में पोषण पोटली का वितरण किया गया।श्रीमती अंजू पाठक जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मरीजों को कहा कि वह अपना ध्यान विशेष तौर पर दें।खान पान का ध्यान रखें और दवाओं का नियमित सेवन करें ताकि स्वस्थ होकर पूर्व की भांति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।इन सभी के साथ ही साथ बताया गया कि साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए और खांसते या छीनकते समय रुमाल का प्रयोग करें।अपने साथ साथ दूसरों का भी ध्यान रखें ताकि हमारा भारत टी.बी.मुक्त भारत बन सके और टी बी मुक्त भारत का सपना पूर्ण रूप से साकार हो सके।

No comments

Post a Comment

Home