ओपन जयपुर गेम्स चैम्पियनशिप में जिले के दो होनहारों ने जीता गोल्ड मेडल

ओपन जयपुर गेम्स चैम्पियनशिप में जिले के दो होनहारों ने जीता गोल्ड मेडल
जौनपुर। ओपन जयपुर गेम्स चैम्पियनशिप में जनपद के दो होनहारों ने गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का मन बढ़ा दिया। राजस्थान के जयपुर स्थित बालाजी कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउण्ड में आयोजित 9वें ओपन जयपुर गेम्स चैम्पियनशिप में जनपद के बरसठी विकास खंड के बनकट गांव के मास्टर एथलीट अजित यादव ने हाई जम्प स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। साथ ही इसी गांव के शेष बहादुर मौर्य ने गोला फेंक स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया। 23 से 25 अगस्त तक चली प्रतियोगिता में देश भर के हजारों खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। अजित एवं शेष बहादुर की इस सफलता पर मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन जौनपुर के अध्यक्ष जिलाजीत यादव, सिकंदर बहादुर मौर्य, रतन चंद, संदीप सिंह, डॉ हेमंत यादव, प्रकाश चंद्र, जितेंद्र कुमार, संतोष यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया।

No comments

Post a Comment

Home