सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन को जन कल्याण सेवा के लिये किया गया सम्मानित

सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन को जन कल्याण सेवा के लिये किया गया सम्मानित
जौनपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में कार्यरत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को समाज कल्याणार्थ दिल्ली में आयोजित सी.एस.आर. शिखर सम्मेलन के 11वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में यू.बी.एस. फोरम द्वारा वर्ष के सबसे प्रभावशाली एन.जी.ओ. के रूप में सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर सम्मानित अवार्ड को प्राप्त करने हेतु संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा उपस्थित रहे जिन्होंने इस गौरवशाली सम्मान को प्राप्त करते हुए कहा कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन को प्राप्त हुये इस प्रकार के अनेक विशेष पुरस्कार, विभिन्न सामाजिक और धर्मार्थ प्रयासों में किए जा रहे उसके प्रभावशाली कार्यों को उजागर करते हैं जो सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी की अनमोल एवं प्रेरणादायक शिक्षाओं का परिणाम है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। साथ ही बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत एस.एन.सी.एफ. के स्वयंसेवकों ने एक इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से मिशन द्वारा किये गये विभिन्न प्रभावशाली कार्यों को भी प्रदर्शित किया।

No comments

Post a Comment

Home