जंघई फीडर की कलाकारी: 4 दिन से रात 11 बजे तक काट दी जाती है बिजली

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा के जंघई के एमबी फीडर से हवेली, चकिया, अगहुआ, सराय देवा, भटहर, सेमरहो तक जाने वाली लाइन को तार पुराने होने का वजह दिखाकर फाल्ट के बहाने लाइन प्रतिदिन रात 11 बजे काट दी जाती है जिससे यहां क्षेत्रवासी जनमानस परेशान हो चुके हैं। वहीं घर के अंदर सो रही बहुएं बच्चों को लेकर तड़प रही है। हर घर के अंदर नन्हे—मुन्ने बच्चों को रोने की आवाज आती है। जज सिंह अन्ना ने इसकी सूचना जब एक्सईएन, एसडीओ, जेई को दिया जाता है तो तार पुराना होने का बहाना बताते हैं और जनता को दोषी ठहराकर कटिया लगाने का बहाना बताकर फुर्सत ले रहे हैं जबकि योगी सरकार बिजली पर विशेष ध्यान दे रही है और 18 घंटा बिजली देने की दावा कर रही है। जिलाधिकारी और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एक्सईएन मछलीशहर से अपील है कि तत्काल इस मामले को हल करें, अन्यथा जनता आन्दोलन करने को तैयार है। अन्ना ने कहा कि जंगली फीडर की लाइन बहुत दूरी तक जाती है जिसका संचालन अब जंघई फीडर के बस में नहीं है, इसलिए बंधवा बाजार में सब स्टेशन स्थापित किया जाय और सभी पुराने तारों को तत्काल बदल दिया जाय।

No comments

Post a Comment

Home