पिता ने गांव के 3 युवकों पर नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने का लगाया आरोप

पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शुरू कर दी जांच—पड़ताल
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को गांव के ही 3 युवकों द्वारा भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दिया। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच—पड़ताल शुरू कर दिया। मालूम हो कि जफराबाद थाना क्षेत्र के इमलो पांडेय पट्टी गांव निवासी जगन्नाथ बिन्द ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसी गांव के तुशाल बिन्द सहित उसके दो अन्य साथी मिलकर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर बीते 29 जुलाई को भगा ले गये हैं। इस पर जगन्नाथ द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तुशाल, धीरजी एवं चिंटू के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही उक्त किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस प्रयास भी कर रही है। वहीं किशोरी के पिता जगन्नाथ को यह भी डर सता रहा कि कहीं उसकी पुत्री के साथ तीनों कोई घटना न कर दें? इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि किशोरी के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर 3 युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा। साथ ही उसे भगा ले जाने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments

Post a Comment

Home