सर्राफा एसोसिएशन की आम सभा 11 अगस्त को

जौनपुर। जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन की आम सभा एवं सावनी भोज का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो 11 अगस्त दिन रविवार को प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक चलेगा। यह आयोजन नगर के विवाह मैरेज हाल ख्वाजा दोस्त में होगा। इस आशय की जानकारी कार्यक्रम संयोजक विवेक सेठ मोनू ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार सेठ एवं महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

No comments

Post a Comment

Home