वरिष्ठ पत्रकार हिम्मत बहादुर के श्वसुर एवं डा. गदेला के भाई नहीं रहे

जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार हिम्मत बहादुर सिंह के श्वसुर सत्य नारायण सिंह 82 वर्ष का शुक्रवार की रात तबियत बिगड़ने से निधन हो गया। वह नेफेड द्वारा संचालित बिहार प्रदेश के बक्सर जिले के नवानगर व्यापार मंडल के चेयरमैन थे। लगभग 44 वर्षों तक उन्होंने समाजसेवा की। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बक्सर के एक घाट पर हुआ। उनके बड़े पुत्र आलोक सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकार साथियों ने भी दुख जताते हुये उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया। इसी क्रम में जौनपुर के वरिष्ठ मान्यताप्राप्त पत्रकार डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला के छोटे भाई डाल सिंगार शुक्ल का निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गांव में स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। डा. गदेला ने बताया कि उनके भाई का अन्तिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ जहां उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दिये।

No comments

Post a Comment

Home