मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित हुई प्रतियोगिता

जौनपुर । मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मोहम्मद हसन इन्टर कॉलेज के मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दुर्गा सिटी हॉस्पिटल नईगंज ने कजगाव हेल्थ टीम को 74 रन से हरा दिया और खिलाड़ियों ने लोगों को मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया । 

 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता में फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया था। रविवार को सुबह टास जीत कर पहले बल्लेबाजी दुर्गा सिटी हॉस्पिटल नईगंज की टीम ने किया और कजगांव हेल्थ की टीम ने क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया । 20 ओवरों के मैच में आशीष ने बल्लेबाजी करते हुए 15 गेद पर 22 रन की पारी खेली। वहीं अमित ने 20 गेद पर 35 रन बनाए। जबकि विनोद ने 18 गेद पर तीस रन और आदेश ने 13 गेंद पर 27 रन बनाया। नरेंद्र ने 8 गेद पर 13 रन बनाया । इस तरह 20 ओबर सात विकेट गवाकर 130 रन का लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में उतरी कजगांव हेल्थ टीम ने महज 15 ओवरों में 56 रन पर ऑल आउट हो गई । जिसमें सरकार ने शानदार तीन विकेट हासिल किए, आलोक ,शिवम टोनी रवि ने दो-दो विकेट लिया और दुर्गा सिटी हॉस्पिटल नईगंज ने कज़गांव हेल्थ टीम को 74 रन से करारी शिकस्त दिया। मैच का संयोजन डॉ आलोक यादव ने किया।

No comments

Post a Comment

Home