ईट भट्ठे पर कैंप लगाकर BSA ने किया नामांकन

नया शैक्षिक सत्र शुरू होने पर बेसिक शिक्षा मे नामांकन अभियान प्रारम्भ हो गया है इसी क्रम मे विकास खण्ड मुफ्तीगंज के ग्राम ओझैनिया मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी Dr Gorakhnath Patel ने ईट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ईट भट्ठे पर कैंप लगाकर तथा हरिजन बस्ती मे घर घर जाकर विकास खंड मुफ्तीगंज के खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव तथा समस्त ARP के साथ नवीन नामांकन किया।ईट भठ्ठे पर कुल 24 बच्चों का नामांकन तथा हरिजन बस्ती में 05 बच्चों का नामांकन किया। नामांकित बच्चों को माला पहनाकर व शैक्षिक सामग्री प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस नामांकन अभियान मे अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता गुप्ता, ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव,सतीश पाठक, राम दुलार यादव, अनिल सिंह, वैभव सिंह संदीप सिंह, शशि राय, आशीष सिंह, मनोज सिंह रमेश, कृष्ण देव,शालिनी गुप्ता, रघुराज, जंग बहादुर ARP विकास सिंह, रवि प्रताप, अखिलेश यादव, जेपी यादव आदि उपस्थित रहे

No comments

Post a Comment

Home