जौनपुर। गुरुवार को शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित जी एच खान हॉस्पिटल में रोजे दारों ने इफ्तार कर अपने मुल्क के अलावा दुनिया में हर तरफ अमन चैन हो इसके लिए मांगी दुआ ।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन सैफ हुसैन खान ने जीएचके अस्पताल में रोजा इफ्तार के आयोजन में। पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि रमजान इस्लामी और रूहानी तौर पर बरकतों वाला महीना है इसके अलावा चिकित्सक होने के नाते मुख्य रूप से रोजा रखने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया कि इंसानों के शरीर पर रोजा रखने की हालत में किस तरह के प्रभाव शरीर पर पड़ते हैं और उन्हें कितना लाभ मिलता है। अस्पताल में रोजा इफ्तार के आयोजन को लेकर कहा कि सिर्फ यह मकसद होता है कि अधिक संख्या में एक साथ जब इफ्तार करते हैं। अल्लाह ईश्वर से सभी एक साथ हांथ उठाकर देश दुनिया मेंअमन चैन आपसी भाईचारा एक दूसरे के दिलों में प्रेम मेल मिलाप दिलों में मोहब्बत कायम रहने की दुआ मांगते हैं तो यह दुआ रद नहीं होती। नहीं तो इस दौर में कहां किसी के पास वक्त है कम से कम इस पाक माहे रमजान में रोजा इफ्तार के ही बहाने ही सभी साथ बैठ लेंते हूं और अल्लाह की बारगाह में साथ इबादत करने का भी कुछ समय के लिए मौक़ा मिलता है। रोजा इफ्तार के बाद हजरत मौलाना जावेद अहमद ने नमाजे मगरीबैन अदा कराई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में डॉक्टर मोहम्मद फहीम, डॉ जाफरी, डॉक्टर फैज, बिलाल अहमद एडवोकेट, मोहम्मद फैज, हफीज शाह, मोहम्मद मोईन, आरिफ खान, मोहम्मद माज़, सभासद शाहनवाज मंजूर, डॉक्टर मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद उस्मान, अजवत कासमी, अबुल खैर, मोहम्मद आमिर, इमरान अली आदि भारी संख्या में लोग मौजूद थे। तत्पश्चात जीएचके हॉस्पिटल चलाने वाली डॉक्टर सैफ हुसैन खान की पत्नी अंबर खान और स्वयं सैफ हुसैन खान ने रोजा इफ्तार में आए हुए सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
No comments
Post a Comment