भारत विकास परिषद के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये विकास साहू

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पक्का पोखरा के समीप भारत विकास परिषद महावीर शाखा की बैठक परिषद की महिला सयोजिका रीता जायसवाल के निवास पर हुई जहां समिति के अध्यक्ष सचिन जायसवाल की अध्यक्षता में विकास साहू को र्निविरोध अध्यक्ष 2024—25 चुना गया। बता दें कि चुनाव अधिकारी रवि प्रकाश जायसवाल प्रान्तीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश में अध्यक्ष पद के नाम का प्रस्ताव मनोज पाण्डेय ने दिया जिस पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने निर्विरोध समर्थन दिया। इसके बाद सचिव के लिये विवेक सोनी एवं कोषाध्यक्ष के लिये मनीष बरनवाल का चयन हुआ। बैठक का संचालन डा. एसपी जैन ने किया। अन्त में कोषाध्यक्ष लाल बहादुर सोनी ने आभार व्यक्त किया। बैठक में निर्भय जायसवाल, संदीप जायसवाल, धीरज पाटिल, शिवशंकर जायसवाल, दीपक सिंह, चन्दन अग्रहरि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home