महिला शिक्षक संघ ने विभिन्न शिक्षक समस्याओं के लिए सौंपा ज्ञापन

(सोहराब
जौनपुर: आज दिनांक 3अप्रैल 2024 को महिला शिक्षक संघ की प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी यादव की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर गर्भवती महिला शिक्षिकाओं /गंभीर बीमारी से पीड़ित/ एकल अभिभावक/ पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में/ 58 साल की उम्र से अधिक कम को शिक्षकों की अवकाश के दिनों में विभागीय/शासकीय कार्यों के बदले प्रतिकर अवकाश / गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखने के लिए आदि से संबंधित विभिन्न शिक्षक समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन प्रेषित किया जिस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा समुचित समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया तथा भीषण गर्मी व लूं से बेहाल परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों के बुरे हाल से अवगत कराया गया।सर ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द समय परिवर्तन किया जाएगा। मुलाकात करने वालों में जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी यादव,हिना रिजवी,पुष्पा यादव, आराधना चौहान एवं अन्य जिला पदाधिकारी एव् शिक्षिकाये सम्मिलित हुई।

No comments

Post a Comment

Home