मलिन बस्ती और गाँव में चलाया गया सफ़ाई जागरूकता और मतदाता अभियान

जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के परिसर स्थित ऐतिहासिक महाराणा प्रताप व्यायाम शाला में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पंचम दिवस का शुभारंभ वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विपिन कुमार सिंह जी एवं अन्य कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण द्वारा किया गया । डॉ. विपिन कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें अपने जनपद में अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करना एवं मलिन बस्ती में बस्ती वासियों को स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि ने सुबह 9:30 बजे तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के दक्षिणी गेट से मतदाता जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान किया। जो शहर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरा । स्वयंसेवकों द्वारा लाइन बाजार चौराहे, हुसैनाबाद एवं मातापुर मलिन बस्तियों में मतदाता जागरूकता एवं स्वच्छता के लिए विविध प्रकार के नुक्कड़ नाटकों, बैनर एवं प्रभावशाली नारों द्वारा बस्ती वासियों को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ० माया सिंह ने भारतीय लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए अधितकम मतदान एवं साफ सफाई के लिए स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को प्रेरित किया। आज के कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ० बालमुकुंद सेठ, डॉ० प्रशांत कुमार त्रिवेदी, डॉ० आशा रानी, डॉ० विजयलक्ष्मी आदि ने स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को उद्बोधित किया। डॉ० डॉ विजयलक्ष्मी जी ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संचालन का कार्य डॉक्टर बालमुकुंद सेठ जी ने किया। कार्यक्रम का मुख्य बिंदु मतदाता जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान था। जिसमें स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आज के कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया।

No comments

Post a Comment

Home