शिक्षक लड़ेंगे निर्णायक लड़ाई: डा. अतुल प्रकाश

जौनपुर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर पूरे प्रदेश में 1 मार्च से अनवरत बांह पर काली पट्टी बांधकर बिना संसाधन उपलब्ध कराये ही जबरदस्ती निजी सिम और डाटा से डिजिटलाइजेशन कराये जाने का विरोध लगातार किया गया। इधर विभागीय अधिकारियों की धमकियां भी लगातार मिल रही हैं जबकि शिक्षक अपने 18 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर अड़े हुए हैं। शिक्षकों का कहना है कि धमकी नहीं संसाधन दीजिए। धमकी, उत्पीड़न और मानसिक यंत्रणा को झेलते हुए 18 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर आगामी 11 मार्च को 2 बजे दिन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय जौनपुर पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही चेतावनी भी दी गयी कि मांगें नहीं पूरी न होने तक प्रांतीय नेतृत्व द्वारा अगली रणनीति तैयार की जायेगी।

No comments

Post a Comment

Home