उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर में विदाई समारोह का आयोजन

जौनपुर:आज उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदीपुर में कक्षा 8 के बच्चों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कक्षा 7 के बच्चों द्वारा कविता,नाटक व विभिन्न कार्यक्रम किया गया।सभी बच्चे बहुत भावुक हो गए उनके साथ साथ सभी अध्यापक भी भावुक मन से बच्चों को आशीर्वाद दिए।कक्षा 7 की छात्राओ में संजना पाण्डेय, प्रिया यादव, दीपेश पाण्डेय, आर्यन पाण्डेय, रितेश,विशिष्ट, वशिष्ठ,चाँदनी,गरिमा मौर्या,दिशा मिश्रा, आयुषी,स्वाति पाण्डेय,श्रीमती सुजाता मौर्या,हरदीपुर के सभासद श्री जयसिंह मौर्य के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।अंत मे प्रधानाध्यापक शैलेंद्र पाल द्वारा बच्चों को भविष्य में समय के साथ सचेत रहते हुए अपने अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी गयी।

No comments

Post a Comment

Home