सुधाकर को मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर शिक्षकों ने दी बधाई

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका इंटर कॉलेज जौनपुर में संपन्न हुआ जहां प्रांतीय नेतृत्व द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी गई। साथ ही प्रदेश नेतृत्व को इसके लिए आभार जताया गया कि नरसिंह बहादुर सिंह व अजय प्रकाश सिंह को उनके पूर्व के दायित्व को बनाये रखा गया। उपस्थित शिक्षकों ने सुधाकर सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह एवं अजय प्रकाश सिंह का स्वागत किया। चयनित पदाधिकारी ने जनपद संगठन का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने चयनित पदाधिकारी से यह संकल्प दिलाया कि जनपद को जब भी आपके सहयोग की आवश्यकता होगी। संगठन के लिए आप उपलब्ध रहेंगे। बैठक का संचालन जिला मंत्री दिनेश चक्रवर्ती ने किया। इस अवसर पर जय प्रकाश सिंह, प्रवीण पांडेय, विजय सिंह यादव, राम प्रकाश सिंह, अजय सिंह, राम प्रताप विश्वकर्मा, दयाशंकर सिंह, अजय सिंह, विनोद पाल, धर्मेन्द्र कुमार, संजय सिंह, अतुल श्रीवास्तव, राजकुमार मौर्य, जंग बहादुर, सुशील अस्थाना सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home