डायट जौनपुर: तीन दिवसीय एसेसमेंट टूल डिजाइन आधारित प्रशिक्षण का शुभारंभ

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर में तीन दिवसीय एसेसमेंट टूल डिजाइन आधारित प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रार्थना. सरस्वती वंदना तथा प्रवक्ता डॉ. अश्वनी पांडे व समस्त प्रतिभागियों द्वारा संपूर्ण राष्ट्रगान गाकर किया गया प्रशिक्षण में जनपद जौनपुर के 22 ब्लॉकों से आए हुए परिषदीय विद्यालयों के अध्यापक /अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया। संदर्भदाता प्रवक्ता वरुण कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, , अमित कुमार यादव, अखिलेश मौर्य, रणधीर दत्त रंजन ने प्रशिक्षण प्रदान किया l प्रशिक्षण को क्लासरूम से जोड़ते हुए बताया गया कि एसेसमेंट टूल्स का निर्माण करके बच्चों का आकलन कक्षा कक्ष में बेहतर तरीके से किया जा सकता है तथा मुख्य धारा से पिछड़े बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है, सभी प्रतिभागियों द्वारा चार्ट पेपर पर चार्ट बनाकर आकलन प्रपत्र तैयार किया गया l इस अवसर पर तकनीकी सहायता ब्रजर्बंधु द्वारा प्रदान किया गया l

No comments

Post a Comment

Home