जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता /प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के बच्चों को दिनांक 15 मार्च 2024 को मुख्य विकास अधिकारी
श्री साई तेजा सीलम सर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सर तथा परियोजना कार्यालय के समग्र शिक्षा के निपुण सेल से आए आसना शुक्ल, अंकित तथा रोहित जी की उपस्थिति में निम्नवत् उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के 10 छात्र छात्राओं को है-
1. आराध्या, जलालपुर ₹10000/–
2. अमन, खुटहन ₹ 7500/–
3. अपराजिता, डोभी ₹5000/–
4. अनन्या, मुगंराबादशाहपुर ₹2500/–
5. रिया, महराजगंज ₹2500/–
6. अर्पिता यादव, मुगंराबादशाहपुर ₹2500/–
7. शिवम, केराकत ₹2500/–
8. अंशिका, धर्मापुर। ₹2500/–
9. संजना, केराकत। ₹2500/–
10. कशिश रानी, रामनगर। ₹2500/–
के निपुण मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर DCT और SRGs उपस्थिति रहे।
इसके बाद परियोजना के निपुण सेल से आए सदस्यों की बैठक की गई। जिसमें जनपद की डाटा एवं शिक्षक संदर्शिका आधारित शिक्षण कार्य, 100% बच्चों की उपस्थिति, गुणवक्ता संकुल शिक्षक बैठक, BEOs के साथ साप्ताहिक बैठक, विद्यालयवार शैक्षिक प्रगति की जाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य विकास अधिकारी सर द्वारा बताया गया कि हमारे टास्क फोर्स बैठक दाता आधारित, गुणवत्ता युक्त सपोर्टिव सुपरविजन, निपुण लक्ष्य एप से एसेसमेंट के जब विद्यालय में 70% बच्चे उपस्थिती हो सायंकाल 1 घण्टे सह शैक्षिक/ अकादमिक तथा खेल कूद के कार्य कराए जा रहे जिससे बच्चों की उपस्थिति में निरन्तर वृद्धि हो रही है।
परियोजना के निपुण सेल से आए सभी सद्स्यों के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की सभागार डाटा आधारित बैठक की गई । जिसमें सभी को निर्देश दिया गया की माह में किसी भी डाटा आधारित पेंडेंसी को एक सप्ताह में 100% पूर्ण कर लिया जाय । शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति के अन्तराल को आपसी संवाद निरन्तर स्थापित कर किया जाय। विद्यालय स्तर पर निपुण लक्ष्य एप आंकलन सप्ताह वार किया जाय।जो बच्चे निपुण नही हो उन्हें कैसे निपुण किया जाय पर गुणवत्ता युक्त उपचारात्मक शिक्षण कर निपुण किया जाय पर बल दिया जाय। अब सत्र 2024–25 में जो स्कूल के प्रधानाध्यापक बताएंगे उन्ही विद्यालयों का निपुण लक्ष्य एप से एसेसमेंट किया जाएगा। सप्ताहवार BEOs एवं ARPs की बैठक डाटा ली जाय और अगली रणनीति तय कर विद्यालयों में शिक्षण कार्य कराया जाय।
No comments
Post a Comment