डायट में 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जौनपुर। डायट जौनपुर पर 5 दिवसीय डिजिटल साक्षरता, एआई, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं कोडिंग प्रशिक्षण शुरू हुआ जिसका शुभारम्भ प्राचार्य डा. विनोद शर्मा ने किया। प्रशिक्षण में जनपद के जूनियर स्तर के 200 शिक्षकों को राज्य संदर्भदाता डा. अश्वनी पाण्डेय, मृत्युंजय सिंह, सतीश मौर्य और सुशील उपाध्याय ने प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि आगामी सत्र में कक्षा 6 से 8 के पाठ्यक्रम में एआई, कोडिंग, साइबर जागरूकता, कंप्यूटेशनल थिंकिंग को शामिल किया गया है। पाठ्यक्रम को गुणवत्तापूर्ण तरीके से बच्चो को सिखाने हेतु यह प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण में वरिष्ठ प्रवक्ता डा. आरएन यादव, प्रवक्तागण अमित कुमार, वरुण यादव, नीरजमणि ने कम्प्यूटर की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

No comments

Post a Comment

Home