गीतांजलि का होली मिलन समारोह 24 मार्च को

जौनपुर। गीतांजलि का "होली मिलन समारोह" 24 मार्च दिन रविवार की सायं साढ़े 7 बजे से शुरू होगा जो नगर के घनश्याम दास बगीचा नवाब युसूफ रोड उर्दू बाजार में होगा। उक्त अवसर पर फूलों की होली, रंग-बिरंगे अबीर के साथ जोगीरा चलेगा जहां नगर के समस्त लोग आयेंगे। इस आशयकी जानकारी कार्यक्रम संयोजक अमरनाथ मोदनवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। वहीं सांस्कृतिक सचिव मनोज विश्वकर्मा, अशोक मौर्या एवं सूरज केसरी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

No comments

Post a Comment

Home