शाखा संगम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सरायख्वाजा, जौनपुर। जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर निकट पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मैदान पर करंजाकला विकास खण्ड का शाखा संगम कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर शिव प्रकाश जी प्रांत सह समरस्ता प्रमुख का बौद्धिक प्राप्त हुआ। इस शाखा संगम में बजरंग शाखा जगदीशपुर, एकलव्य शाखा पूर्वांचल विश्वविद्यालय, मां वैष्णवी शाखा सैदपुर गड़उर, सूर्यबली शाखा देवकली, शिवमंदिर शाखा मल्हनी, मां शारदा शाखा जासोपुर, शाखा दलहनपुर आदि के स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में देश की विकास के लिए व्यक्तित्व की विकास पर चर्चा हुई। इस अवसर पर उमाशंकर, राम मनोरथ, सतेंद्र, सतीश, नारायण, निराज, पवन, इंद्रेश, आलोक, राहुल, रंजित, मेवा लाल, राजन सहित तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home