थाना बदलापुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्कर को अबैध गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार
डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण)जौनपुर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर, अरविन्द कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण व थानाप्रभारी बदलापुर, अशेषनाथ सिंह के निर्देशन में उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार राय मय हमराह हे0का0 बबूल यादव व का0 शशि चैहान व म0का0 चांदनी के द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेंकिग के दौरान आर्या इण्टर कालेज के पास से दिनांक-04.02.2024 को अभियुक्ता शकुन्तला पत्नी समरनाथ यादव निवासी ग्राम डडवा थाना बदलापुर जौनपुर के पास से 02 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ(गांजा) बरामद हुआ जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस लिया गया। उपरोक्त अभियुक्ता को अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी के आधार पर अभियुक्ता के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-*
1.शकुन्तला पत्नी समरनाथ यादव निवासी ग्राम डडवा थाना बदलापुर जौनपुर
*बरामदगी-*
1.02 किलो100 ग्राम गांजा।
*पंजीकृत मुकदमा -*
1.मु0अ0 सं0- 46/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना बदलापुर जौनपुर।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –*
1-उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार राय थाना बदलापुर जौनपुर।
2-हे0का0 बबूल यादव थाना बदलापुर जौनपुर
3-का0 शशि चैहान थाना बदलापुर जौनपुर
4- म0का0 चांदनी थाना बदलापुर जौनपुर
No comments
Post a Comment