वरिष्ठ पत्रकार रविशंकर वर्मा नहीं रहे

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुरानी बाजार निवासी पत्रकार रविशंकर वर्मा का रविवार तड़के निधन हो गया। लगभग 47 वर्षीय श्री कैंसर जैसी घातक रोग से ग्रसित थे जो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार को भोर में ढाई बजे उन्होंने ओम शांति गली स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली। श्री वर्मा के निधन का समाचार सुनकर उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, युवा व्यवसायी सुजीत जायसवाल समेत तमाम लोग शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। जौनपुर नगर में स्थित रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ जहां आईएएस अभिषेक सिंह, सपा नेता श्रवण जायसवाल, जेब्रा अध्यक्ष संजय सेठ, सभासद दीपक जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार कैलाशनाथ सिंह, राजकुमार सिंह, जेसीआई के पूर्व मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ सहित तमाम लोगों ने पहुंचकर अंतिम विदाई दिया। श्री वर्मा के परिवार में उनकी पत्नी अंजू वर्मा, बेटियां नीतिका, शैलजा और पुत्र जतिन हैं। 10 वर्षीय जतिन ने ही पिता की चिता को मुखाग्नि दी। बताते चलें कि श्री वर्मा एक साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक भी थे।

No comments

Post a Comment

Home