चेयरमैन फिरोज अहमद ने इण्टरलाकिंग का किया उद्घाटन

चेयरमैन फिरोज अहमद ने इण्टरलाकिंग का किया उद्घाटन
जौनपुर। नगर पंचायत कचगांव के पुरानी बाजार मेन मार्केट में तपेशवरी मिष्ठान भंडार के सामने से 510 नंबर जैद जनरल स्टोर एंड गिप्ट सेंटर होते हुए शना इलेक्ट्रिकल शॉप तक इण्टरलाकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन चेयरमैन फ़िरोज़ अहमद खान व अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक ने किया। इस मौके पर चेयरमैन फिरोज खान ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत का विकास करना है। हर गली—मोहल्ला में लोगों की समस्या का निदान करना है। कई वर्षों से कचगांव बाजार का समाधान नहीं हो रहा था। इसके लिए मैंने प्रशासन को अवगत कराकर समस्याओं का निदान कर रहा हूं। इस अवसर पर मास्टर वीरेंद्र सिंह, समीम अनवर इस्पेटर, जावेद, राजेश हलवाई, तेज बहादुर, प्रमोद, सोनू सहित सभी सभासद उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home