आजम खान बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

आजम खान बने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

खेतासराय, जौनपुर। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आजम खान एडवोकेट का रुतबा बढ़ाते हुए पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। ज्ञातव्य है कि श्री खान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के करीबी लोगों में एक हैं। जनपद के खुटहन विकास खण्ड के गभीरन गांव निवासी हैं और समाजवादी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता के साथ-साथ अधिवक्ता भी हैं। इनकी शिक्षा दीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय से है। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत इन्होंने समाजवादी पार्टी से शुरू किया और आज राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में स्थापित हुए प्रखर वक्ता के साथ-साथ अच्छे नीति निर्धारक भी है। श्री खान के राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित होते ही जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से ज़िलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी राकेश मौर्य, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व विधायक राज नारायन बिंद, केराकत विधायक तूफ़ानी सरोज, जफ़राबाद चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफ़राज़ ख़ान, वरिष्ठ नेता हिसामुद्दीन शाह, ईशा फ़ारूक़ी, गजराज यादव, संजय सरोज, जितेन्द्र यादव, रतन साहू, गप्पू मौर्य, अज़ीज़ फ़रीदी, कमाल आज़मी आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home