उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन,

जौनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आगमन के संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओ की जानकारी प्राप्त की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
        पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग की तरफ से आवश्यक तैयारी कर ली जाए, किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। 
     इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, अधीक्षण अभियंता पी डब्ल्यू डी जैनु राम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

No comments

Post a Comment

Home