उषा-भानु फाउण्डेशन ने वृद्धाश्रम में बांटा फल


जौनपुर। उषा-भानु फाउण्डेशन जौनपुर (सामाजिक संस्था) ने पुराने पान दरीबा, प्रेमराजपुर में स्थित वृद्धाश्रम में संस्था के सचिव डा. सत्येन्द्र सिंह के माध्यम से कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा वहां रहने वाले लोगों को नवरात्रि पर्व पर फल वितरित किया गया। साथ ही आश्रम के प्रबन्धक रवि चौबे को डा. सत्येन्द्र सिंह ने आश्वस्त किया कि समय-समय पर चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। फल वितरण कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद यादव, सौरभ, हर्ष चौरसिया, अजमत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home