हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल को मिला सम्मान

जौनपुर। नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जेसीआई क्लासिक ने बक्शा क्षेत्र स्थित दिव्यांग स्कूल को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.ज्योति सिन्हा, विशिष्ट अतिथि राकेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष सुजीत अग्रहरी ने हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल एवं प्रशिक्षण केन्द्र बक्शा के सराहनीय कार्य को देखते हुए सचिव दिव्यांग मित्र प्रमोद कुमार माली को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रमोद माली ने बताया कि हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल दिव्यांग बच्चों को कपड़े, भोजन, चिकित्सा आदि निःशुल्क प्रदान करती है।

No comments

Post a Comment

Home