700 लोगों को प्रतिदिन कराया जा रहा निःशुल्क भोजन


जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के स्थानीय बाजार में पिछले मंगलवार से ही प्रतिदिन महामारी से जूझ रहे मजदूर प्रवासी जो अपने घर को जा रहे हैं, के लिये लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है। बताते चलें कि सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुये भोजन को प्रवासी मजदूरों तक पहुंचाया जा रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बाबत तिवारी यादव ने बताया कि पूरी टीम की तरफ से रोजाना सुबह 7 से लेकर दोपहर 1 बजे तक कोरोना महामारी से जूझ रहे बेबस प्रवासी मजदूरों को निःशुल्क 700 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। इस सेवा कार्य में राकेश यादव, विजय निगम, घुम्मन यादव, तिवारी यादव, विलोचन, मुसाफिर, अलीम अहमद, गुरूदेव मौर्य आदि लोग लगे हुये हैं।

No comments

Post a Comment

Home