15 से 25 मई तक निःशुल्क मिलेगा चना व चावल


जौनपुर। जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत शासन द्वारा 15 से 25 मई तक निःशुल्क 1 किलो चना प्रतिकार्ड व 5 किलो चावल प्रति यूनिट पर जनपद के उचित दर विक्रेताओं द्वारा वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये खाद्यान्न (चना व चावल) के वितरण के समय उचित दर विक्रेता द्वारा ऐसे लाभार्थी, जिनका नाम सूची में सम्मिलित है, को यदि उचित दर विक्रेता द्वारा निर्धारित मात्रा का खाद्यान्न, निःशुल्क नहीं देता है तो उपभोक्ता कार्यालय के मो.नं. 7839564816 पर साक्ष्य सहित शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उपरोक्त के सम्बन्ध में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशत है कि वे 15 से 25 मई तक निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण कार्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के अनुसार करना सुनिश्चित करें। यदि किसी भी विक्रेता के सम्बन्ध में खाद्यान्न कम देने अथवा धनराशि लेने के सम्बन्ध में शिकायतें प्राप्त होती है तो उक्त विक्रेता की जांच कराते हुये नियमानुसार विभागीय कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

No comments

Post a Comment

Home