हण्ड्रेड डायल के जवानों ने किया सराहनीय काम

जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के दयानन्द जूनियर हाईस्कूल बंदीपुर में कुछ दिन से गरीब, असहाय, मजदूर लॉक डाउन के चलते फंस गये हैं। उनको खाने-पीने की लाले पड़े हैं जिसको देखते हुये जलालपुर के हण्ड्रेड डायल के दीवान अमरीश मिश्रा, आरक्षी प्रमोद राय व कैलाश यादव ने कुछ अपने पास तथा कुछ अन्य सम्मानित लोगों के सहयोग से राहत सामग्री को एकत्रित करके उन्हें दिया। राहत सामग्री में दाल, तेल, आटा, चावल, खाट, मच्छरदानी, आलू, प्याज सहित अन्य जरूरत के सामान हैं। क्षेत्रीय जनता पुलिस वालों के इस प्रयास का काफी सराहना कर रही है। इस अवसर पर सरवीन सिंह, हेमन्त सिंह, अजय सिंह, विनोद ठठेरा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home