जल संरक्षण को लेकर सबको होना होगा जागरूकः अवनीश

जौनपुर। जनपद के सिरकोनी क्षेत्र के बाकराबाद जूनियर हाईस्कूल में जल संरक्षण को लेकर कार्यक्रम हुआ जहां गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप यूनिसेफ के प्रोजेक्ट अधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि जल संरक्षण के लिये सभी को जागरूक होना होगा। जीवन में जल का सबसे अधिक महत्व है। जल है तो कल है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है, को ध्यान में रखते हुये भारत सरकार द्वारा जल स्तर को बढ़ाये जाने हैं, को लेकर चलाये जा रहे प्रमुख कार्यक्रम के बारे में बताया। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये जल संरक्षण के साथ पौधरोपण के लिये लोगों का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी हौसिला प्रसाद सिंह, ग्राम प्रधान राजेश यादव, स्वच्छ भारत मिशन के ब्लाक कोआर्डिनेटर जगदीश जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments

Post a Comment

Home