सपा नेता रजनीश मिश्र के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव के हत्या के विरोध में सपा नेता रजनीश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें दरवेश यादव की हत्या के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने, परिवार वालों को एक करोड़ रुपए और एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग किया। इस दौरान आशुतोष यादव, राहुल यादव, आनंद साहिब, विनोद शर्मा, विजय, अजय, रमेश, लालता प्रसाद यादव आदि आदि मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

Home