सपा सुप्रीमो अखिलेश ने ललई यादव को बनाया स्टार प्रचारक

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री व शाहगंज विधायक शैलेन्द्र यादव ’ललई’ को लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया। उनके स्टार प्रचारक बनने की खबर मिलते ही जिले के सपाजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी। वहीं सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि हमारे जिले के लिये बहुत ही गर्व की बात है कि श्री ललई को समाजवादी पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ललई यादव को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह बखूबी निभायेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव, जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, संजय यादव एडवोकेट, श्याम बहादुर पाल, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त यादव, अमित यादव, आशीष यादव, जिला उपाध्यक्ष सोचन राम विश्वर्मा, सन्दीप विश्वकर्मा सहित तमाम सपाजनों व शुभचिंतकों ने ललई यादव को बधाई दिया है।

No comments

Post a Comment

Home