जया ने डीएम से की बीएसए की शिकायत

जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किये जा रहे मनमानी तरीके के कार्य एवं जन शिकायतों की उपेक्षा किये जाने को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की गयी। यह शिकायत खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दुबे ने की है। उनके अनुसार शासन स्तर से बेसिक शिक्षा की दशा व दिशा सुधारने के प्रयास को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। शिकायतकर्ता श्रीमती दुबे ने जनपद के धर्मापुर व सिरकोनी ब्लाक के मामले को जिलाधिकारी से गम्भीरता से लेते हुये जांचोपरांत कार्यवाही करने की मांग किया है।

No comments

Post a Comment

Home