युवा नेता सुधांशू सिंह बनाये गये क्षत्रिय महासभा युवा शाखा के प्रदेश प्रवक्ता

जौनपुर। जनपद के युवा नेता व समाजसेवी सुधांशू सिंह को क्षत्रिय महासभा की युवा इकाई ने प्रदेश प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंप दिया। इसकी जानकारी होने पर श्री सिंह के शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस बाबत बताया गया कि नई दिल्ली में गत दिवस आयोजित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा शाखा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष/सांसद डा. संजय सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शाखा अवनीश सिंह ने युवा नेता सुधांशू सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता बना दिया। इसके अलावा प्रदेश मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा। प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर जनपद के स्वजातियों बंधुओं व शुभचिंतकों ने बधाई दिया है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने पर सुधांशू सिंह ने कहा कि हमें जो दायित्व मिला है, उसका निर्वहन अपनी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करूंगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य शाखा डा. संजय सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा शाखा अवनीश सिंह सहित संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इधर श्री सिंह को जनपद के अनुराग सिंह, राहुल सिंह, रोहित सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सतीश सिंह, अमित, सौरव सिंह सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया है।

No comments

Post a Comment

Home