चौकियां धाम में महिला दर्शनार्थी का सोने का चैन उचक्कों ने उड़ाया

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां धाम में गले से सोने का चैन उड़ाने वाले इस समय काफी सक्रिय हैं जिन पर न क्षेत्रीय लोगों का अंकुश है और न ही पुलिस का डर है। यही कारण है कि आये दिन दर्शनार्थियों के साथ ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। बता दें कि पूर्व की तरह सोमवार को भी दर्शन-पूजन करने वालों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान लाइन बाजार थाना क्षेत्र के समाजसेवी गुड्डू चौहान की मां अपने नाती व उनकी पत्नी के साथ दर्शन-पूजन करने के लिये चौकियां पहुंची। इस दौरान वह दर्शन के बाद पोखरे की तरफ गयीं कि हौंसलाबुलंद उचक्कों ने उनके गले से सोने का चैन उड़ा दिया। जानकारी होने पर काफी देर तक इधर-उधर खोजबीन करने के बाद भुक्तभोगी वापस घर लौट गयी। इस बाबत पूछा गया कि पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गयी तो उनके अलावा वहां उपस्थित तमाम लोगों ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से ऐसी घटनाएं होती हैं।

No comments

Post a Comment

Home