jaunpur : आम्बेडकर की प्रतिमा तीसरी बार तोड़ दिया

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव में गुरुवार की रात में अराजक तत्वों ने डॉ. भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ दिया। जयंती से पूर्व प्रतिमा तोड़े जाने से गांव के लोग आक्रोशित हो गये। सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और प्रतिमा को जोड़वाने का काम शुरु कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है। इधर सूचना पर   भाजपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गये और कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञात हो कि उक्त ग्रामसभा में वर्ष 2001 में डॉ. भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की गयी थी। 14 अप्रैल को जयंती होने पर लोग तैयारियों में जुटे हुए थे। शुक्रवार को वहां पर साफ-सफाई और सजावट होनी थी।  सुबह जब लोग प्रतिमा के पास पहुंचे तो डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा नींव से अलग टूटी देखें तो उनका पारा चढ़ गया। सूचना डॉयल 100 पुलिस को दी गयी। साथ ही जफराबाद विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह को सूचना दी गयी। विधायक ने थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर को निर्देशित किया कि मौके पर पहुंचकर मूर्ति जोड़वाएं और अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। पुलिस मौके पर पहुंच गयी और लोगों को शांत कर मूर्ति जोड़वाने का काम शुरु करवा दिया। साथ ही आश्वस्त किया कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर धर्मापुर मंडल भाजपा प्रभारी राकेश विश्वकर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गये। उन्होंने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। राकेश की मानें तो प्रतिमा वर्ष 2001 में स्थापित हुई थी। शुक्रवार को लोग जयंती की तैयारी के लिए यहां साफ-सफाई और सजावट करने के लिए सुबह आये हुए थे लेकिन नींव से प्रतिमा टूटी देख लोग आक्रोशित हो गये। जब-जब चुनाव आते है तब-तब इस तरह की घटना होती है, यह प्रतिमा तीसरी बार तोड़ी गयी है। पहले तो प्रशासन इतना एक्टिव नहीं था लेकिन आज इस मामले में तत्परता दिख रही है।

No comments

Post a Comment

Home