jaunpur : ब्रजेश अध्यक्ष और अलगू महामंत्री निर्वाचित

जौनपुर । प्रादेशिक चकबन्दी अधिकारी संघ की इकाई का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें कार्यरत कुल 27 चकबन्दी प्राधिकारियों की निर्वाचन में शतप्रतिशत सहभागिता रही। अध्यक्ष एवं महामंत्री के पदों पर मतविभाजन के द्वारा निर्वाचन हुआ जिसमें अध्यक्ष पद हेतु डा0 ब्रजेश पाठक सहायक चकबन्दी अधिकारी 19 मत एवं महामंत्री पद पर अलगू सिंह यादव चकबन्दी अधिकारी 15 मत प्राप्तकर विजयी हुए। शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ जिसमें संरक्षक डा. संजय राय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, अध्यक्ष डा0 ब्रजेश पाठक स.च.अ., वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव नाथ पाण्डेय च.अधिकारी, उपाध्यक्ष मो. आजम स.च.अधिकारी, महामंत्री अलगू सिंह यादव चकबन्दी अधिकारी, कोषाध्यक्ष रामतिलक वर्मा सहा.च.अधिकारी, संयुक्त मंत्री जयनेन्द्र प्रताप स.च.अधिकारी, संगठन मंत्री फैज आलम स.च.अधिकारी, सम्प्रेक्षक विवेक सिंह स.च.अधिकारी को निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव संचालन समिति की अध्यक्षता तनवीर अब्बास ’’शास्त्री’’ एवं संचालन अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। निर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ धनराज यादव बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी ने दिलाया। इस मौके पर स्वतंत्रवीर सिंह यादव, साकेत कुमार त्रिपाठी, मसूदुल हसन नकवी, आलोक त्रिपाठी, मो. साजिद, गजाधर सिंह चकबन्दी अधिकारीगण, राकेश बहादुर सिंह, राम नयन सिंह यादव, एहतेशाम अहमद खॉ, संजय कुमार शुक्ल, राजनाथ यादव, श्रीमती शान्ता तिवारी, विजय शंकर श्रीवास्तव, वसिम अहमद, रामअचल व रामबचन सहायक चकबन्दी अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संघ के लिए प्रतिक्षण प्रतिबद्ध रहने का संकल्प कार्यकारिणी ने लिया।  

No comments

Post a Comment

Home