राज्यपाल रामनाइक ने विश्व विख्यात धर्म गुरू डा0 सैयद कल्बे सादिक़ के स्वास्थ की ली जानकारी।


तालिब ज़ैदी
लखनऊः 17 अप्रैल, 2018
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज मौलाना कल्बे सादिक के परिजन से दूरभाष पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। मौलाना कल्बे सादिक को आज ही मेदान्ता अस्पताल गुड़गांव में भर्ती कराया गया है।
ज्ञात रहे कि पिछले कई दिनों से मौलाना कल्बे सादिक के अस्वस्थ और लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की खबरें समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रही थी।राज्यपाल ने इन खबरों का संज्ञान लेते हुए मौलाना कल्बे सादिक का हालचाल जाना और हर सम्भव सहायता का आश्वासन भी दिया।

डा0 कल्बे सादिक की सेहत के लिये पूरे विश्व में दुआओं का सिलसिला जारी है।सभी धर्मों के लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

No comments

Post a Comment

Home